भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की नई कार्यकारिणी में झुंझुनूं का कद थाेड़ा बढ़ गया है। मुकेश दाधीच काे प्रदेश मंत्री की जगह प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बगड़ निवासी मुकेश दाधीच अशाेक परनामी के समय से प्रदेश मंत्री बने थे। मदनलाल सैनी के समय भी दाधीच प्रदेश मंत्री थे।

सतीश पूनिया काे नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाने के बाद काफी समय से नई कार्यकारिणी का इंतजार हाे रहा था। काेराेना की वजह से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हाे पाया था। अब पूनिया ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। हालांकि कार्यकारिणी में झुंझुनूं जिले से महज दाधीच काे ही पदाधिकारी है। वे लंबे समय से प्रदेश कार्यकारिणी में न केवल अपना स्थान बरकरार रख पाए हैं, बल्कि पकड़ काे मजबूत किया है।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *